कर्नाटक के कलबुर्गी से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी बस को रात के अंधेरे में बिना हेडलाइट, सिर्फ मोबाइल फोन की टॉर्च के सहारे सड़क पर दौड़ाया गया। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान बस की हेडलाइट खराब हो गई थी, लेकिन बस को रोकने या मरम्मत कराने के बजाय ड्राइवर के केबिन से मोबाइल की टॉर्च जलाकर आगे का रास्ता रोशन किया गया और उसी रोशनी में बस चलती रही। घटना का वीडियो सोशल

मीडिया पर वायरल होते ही परिवहन निगम हरकत में आया। जांच के बाद बस चालक, तकनीकी सुपरवाइजर और तकनीकी स्टाफ को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने इसे यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली गंभीर लापरवाही बताया है। अब पूरे मामले की जांच जारी है और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

