हजारीबाग: शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त हेमंत सती की बड़ी समीक्षा |

हजारीबाग: शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त हेमंत सती की बड़ी समीक्षा |

हजारीबाग में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े मामलों और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने सेवा संपुष्टि और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की नियमित परीक्षाएं आयोजित कर उनकी प्रगति का मूल्यांकन करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपायुक्त ने सभी शिक्षकों को बच्चों में पढ़ने-लिखने की बुनियादी क्षमता विकसित करने पर विशेष ध्यान देने और लंबित विभागीय मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।