हजारीबाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चौपारण प्रखंड के मायापुर गांव में 90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकार, कानूनी कर्तव्य और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति सहित पात्र लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से

मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही नशा मुक्ति, सुलभ न्याय और 18 जुलाई को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कानूनी विषयों पर सवाल पूछे, जिनका सरल भाषा में जवाब दिया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकार मित्र इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।

