हजारीबाग में खोजी पत्रकार महिमा सिंह को उनकी साहसिक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महिमा सिंह ने अपने चर्चित अंडरकवर स्टिंग ‘ऑपरेशन रेड लाइट’ के जरिए मानव तस्करी और ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे कथित गिरोह का खुलासा किया, जिसकी देशभर में चर्चा हुई।

समारोह में मंच के पदाधिकारियों ने उनकी निर्भीक पत्रकारिता को समाज के लिए प्रेरणा बताया। इस अवसर पर महिमा सिंह ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि उनके पिता ने उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी सुनाई। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि महिमा सिंह का साहस युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है

