हजारीबाग के दारू प्रखंड में सामाजिक रिश्ता संस्था की ओर से स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय सुरेंद्र पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवा के योगदान को याद किया।

विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। साथ ही सामाजिक रिश्ता संस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया, जबकि कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

