भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि

अर्पित की और कहा कि राष्ट्र प्रथम का उनका विचार, त्याग और बलिदान सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

