जिला के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में अहले सुबह झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और तीन जिलों के पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई हैl जिसमें गैंगस्टर प्रिंस खान का एक शूटर घायल हो गया हैl जानकारी के अनुसार मुठभेड़ स्थल से पुलिस को पिस्टल,जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन मिला है l

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का अपराधी शिवा और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुईl जिसमें शिवा उर्फ़ शिवराज को गोली लगी हैl यह कार्रवाई रांची,धनबाद और रामगढ़ पुलिस ने किया है।आरोपी शिवा उर्फ़ शिवराज को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस इससे बारीकी से पूछताछ करते हुए अग्रतर कारवाई में जुट गई है।

