बोकारो जैनामोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चरणबद्ध आंदोलन फिलहाल स्थगित: जैनामोड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा मां आभूषण के मालिक रंजीत कुमार से पांच लुटेरों के द्वारा सवा लाख रुपैया रिवाल्वर के बल पर लूट लिए जाने से यहां के स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश व्याप्त था , जिसको लेकर जैनामोड़ चैम्बर ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अपराधियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था, वरना चरणबद्ध आंदोलन करने की बात चैम्बर अध्यक्ष संजय सिंह ने कही थी , इसके उपरांत चेंबर कार्यालय में व्यापारियों का आपात बैठक श्री सिंह की अध्यक्षता मे बुलाया गया , जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया इस घटना के विरोध में कड़ा एक्शन लेने की जरूरत है जिसमें चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया था,जिसके फलस्वरुप दिनांक -04 -07.- 2026 को चेंबर कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला जाएगा एवं दिनांक – 05 – 07 – 2026 दिन – रविवार को जैनामोड की संपूर्ण दुकान पतिष्ठानों को सुबह से लेकर दिन के 2:00 बजे तक सांकेतिक रूप से बंद रखी जाएगी ।

जिसकी लिखित सूचना अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो , बोकारो के पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री को राँची को जानकारी दी गई, इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो से सकारात्मक वार्ता और अभिलम्ब केस का उद्वेदन करने का आश्वासन मिलने तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक – जरीडीह अंचल , एवं थाना प्रभारी को चेंबर के पदाधिकारी एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर जो भी समस्याएं हैं उसे दूर करने का निर्देश दिया एवं मशाल जुलूस एवं बंदी को वापस लेने का उनके आग्रह पर तथा सकारात्मक वार्ता चैम्बर अध्यक्ष श्री सिंह के अगुवाई में जरीडीह थाना में बैठक होने के उपरांत चरणबद्ध आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की गई ,मौके पर अशोक मंडल , रमापति पांडे , कविशरण बरनवाल ,सुरेश प्रसाद , विक्की सरदार ,बलराम तिवारी , रंजीत महतो, नवीन गर्ग , दिनेश बरनवाल, देवेन्द्र प्रसाद, अशोक यादव आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद थे । जैना मोड़ से मिथिलेश बाबा की रिपोर्ट

