पाकुड़ में पत्रकारों की शोक सभा, सुखनंदन बंजारे को किया याद |

पाकुड़ में पत्रकारों की शोक सभा, सुखनंदन बंजारे को किया याद |

पाकुड़ के मारवाड़ी धर्मशाला में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव स्वर्गीय सुखनंदन बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में शामिल हुए जेजेए के जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर ने कहा कि सुखनंदन बंजारे का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दिवंगत पत्रकार के सम्मान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, जिसके दौरान संगठन के सभी उत्सव और मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। शोक सभा में जिले के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे।