हजारीबाग में धूमधाम से मनी रामविलास पासवान की 80वीं जयंती |

हजारीबाग में धूमधाम से मनी रामविलास पासवान की 80वीं जयंती |

हजारीबाग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। बड़ा बाजार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान ने की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जयंती मनाई तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रामकिशोर सावंत, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार करण, हंसराज लोहरा, नसीम अंसारी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे