हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 घंटे में लूटकांड का खुलासा |

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 घंटे में लूटकांड का खुलासा |

हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटकांड का महज 5 से 6 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार और आलोक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई पल्सर आरएस-200 बाइक, विवो मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल और एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।