बिहार के मधुबनी जिले में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके घर से 113 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ड्रग तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। बिहार पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी ड्रग्स तस्करी या मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो वे MANAS हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

