गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार |

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गिरफ्तार |

गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड यानी ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आरोपियों को गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। ATS के अनुसार सभी आरोपी गुजरात में जैश का सक्रिय नेटवर्क तैयार कर आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने की साजिश रच रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ UAPA और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनके डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फंडिंग के स्रोत का पता लगाया जा सके। पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मॉड्यूल की गहन जांच में जुटी हैं।