नेपाल बॉर्डर से दिल्ली तक नशे का नेटवर्क ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार |

नेपाल बॉर्डर से दिल्ली तक नशे का नेटवर्क ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार |

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने दक्षिणी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व में कोटला मुबारकपुर इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 8.598 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया कि आरोपी नेपाल के सोनौली बॉर्डर से चरस लाकर दिल्ली में WhatsApp के जरिए ऑर्डर लेते थे। चैट डिलीट कर बाइक टैक्सी से होम डिलीवरी की जाती थी और भुगतान डिजिटल माध्यम से लिया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।