धनबाद जनता दरबार में गूंजी जनता की आवाज, अतिक्रमण और भूमि विवाद पर DC के सख्त निर्देश |

धनबाद जनता दरबार में गूंजी जनता की आवाज, अतिक्रमण और भूमि विवाद पर DC के सख्त निर्देश |

धनबाद में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं केंद्र में रहीं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कटरा, चिरकुंडा, निरसा, बाघमारा, टुंडी, धनबाद, झरिया और कालियासोल समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता ने अतिक्रमण, भूमि विवाद, आवास योजनाओं, जन्म प्रमाण पत्र, म्यूटेशन, रेलवे मुआवजा और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जे जैसे मुद्दे उठाए।

हाउसिंग कॉलोनी के एक निवासी ने एक स्थानीय यूट्यूबर पर नाले पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया, जिस पर डीसी ने हाउसिंग बोर्ड को तत्काल जांच के निर्देश दिए। वहीं हीरापुर की एक महिला ने भूमि माफियाओं पर घर कब्जाने की साजिश और सरकारी जमीन पर अवैध होटल निर्माण का आरोप लगाया। डीसी ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके अलावा गोविंदपुर में स्कूल के पास शराब दुकान हटाने की मांग भी उठी। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।