पेड़ों की कटाई छंटाई के कारण दो दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित |

पेड़ों की कटाई छंटाई के कारण दो दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित |

पाकुड़ शहर और आसपास के इलाके में अगले दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड ऊर्जा प्रसारण निगम लिमिटेड ने 132 KV मदनपुर पाकुड़ और मदनपुर जियापानी संचरण लाइन पर मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम तय किया है। जिसके कारण 4 और 5 जुलाई को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के मुताबिक 4 और 5 जुलाई को 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन और जियापानी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

इसके अलावा 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक और 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पाकुड़ ग्रिड से संचालित सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ट्रांसमिशन लाइन की जांच, जरूरी मरम्मत और लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाएगी, ताकि भविष्य में बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति में कम से कम बाधा आए और किसी तरह की दुर्घटना की आशंका भी न रहे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।