BSNL नेटवर्क समस्या को लेकर वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन |

BSNL नेटवर्क समस्या को लेकर वार्ड पार्षद ने सौंपा ज्ञापन |

शहर में लगातार BSNL नेटवर्क बाधित रहने से आम लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर वार्ड पार्षद 15, चंचल सिंह ने उप मंडल अभियंता, BSNL को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि BSNL नेटवर्क नहीं रहने के कारण मोबाइल कॉल, इंटरनेट, ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग,शैक्षणिक जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

इससे स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने उप मंडल अभियंता से अविलंब तकनीकी जांच कर नेटवर्क सेवा को सुचारु रूप से बहाल करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड पार्षद 15 के चंचल सिंह के साथ वार्ड परिषद राजा अंसारी भी मौजूद रहे।