एक लंबे अंतराल के बाद पाकुड़ की धरती पर अजंता सर्कस के आगमन पर जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में भी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कल अजंता सर्कस का पहला शो चालू हुआ। सर्कस प्रबंधन की ओर से इस शो में मीडिया के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल एवं उनकी पूरी टीम को आमंत्रित किया गया था।

मौके पर शबरी पाल ने कहा कि सर्कस के कलाकार शहर दर शहर घूम कर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं लिहाजा उन्होंने लोगों से अपने पूरे परिवार के साथ सर्कस देखने की अपील की ।

