तरंग ग्रुप की निःशुल्क मेहंदी कार्यशाला संपन्न

तरंग ग्रुप की निःशुल्क मेहंदी कार्यशाला संपन्न

हजारीबाग में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क रोजगारोन्मुखी मेहंदी कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में युवतियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ब्राइडल, अरेबिक, इंडो-अरेबिक, मंडला आर्ट और फुल हैंड सहित विभिन्न प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षक मेघा राज, संध्या कुमारी और जिया कुमारी ने प्रतिभागियों को मेहंदी कला की बारीकियां सिखाईं तथा इसे स्वरोजगार का माध्यम बनाने की जानकारी भी दी। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, सांस्कृतिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़े निःशुल्क कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके भविष्य के लिए उपयोगी बताया।