कटकमदाग में विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय का किया उद्घाटन |

कटकमदाग में विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय का किया उद्घाटन |

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक जनसेवा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि इस कार्यालय का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक सुलभ एवं भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि यहां प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनसेवा कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने दोहराया कि जनसेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और कोई भी जरूरतमंद अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकने को मजबूर नहीं होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।