एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना क्षेत्र के तरहेसा गांव स्थित कोल डिस्पैच परिसर में एनटीपीसी का कांटा में एक कोयला लदा हाईवा वाहन पलट गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 2 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 1 बजे हुई। हादसे के समय कांटा घर के सामने मौजूद दो कर्मी बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला परिवहन के दौरान भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप है कि ट्रांसपोर्टिंग मार्ग और डिस्पैच परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। घटना के संबंध में एनटीपीसी प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यदि चालक के नशे में होने की बात सही पाई जाती है, तो यह मामले की जांच का महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है।

