रामगढ़ जिले के मांडू गांव में केवा आयुर्वेद और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से नए केवा आयुर्वेदिक केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता शहादत अंसारी सहित हेल्थ ट्रेनर अविनाश भारती, शिव सिंह, इलियास अंसारी, नौशाद अंसारी और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 200 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और आयुर्वेदिक उपचार व स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की। केंद्र के संचालक रवि राम ने बताया कि संस्था का उद्देश्य देशभर में पंचायत स्तर तक आयुर्वेदिक क्लिनिक और सप्लाई सेंटर स्थापित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर स्वस्थ भारत मिशन को आगे बढ़ाना भी संस्था का प्रमुख लक्ष्य है।

