हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड की बेस पंचायत में कांग्रेस की ओर से बूथ संख्या 181 और 182 पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ SIR से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

रेणु कुमारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दूबे, प्रखंड अध्यक्ष गोबरधन गंझू सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

