झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई से 6 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आज लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

5 और 6 जुलाई को रांची समेत खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में रामगढ़ में 60.5 मिमी और बहरागोड़ा में 84.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, एक जून से एक जुलाई तक झारखंड में सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

