अन्नपूर्णा योजना का बड़ा असर, करोड़ों महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे |

अन्नपूर्णा योजना का बड़ा असर, करोड़ों महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे |

पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के तहत राज्य की 1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से 3-3 हजार रुपये की राशि भेजी है। नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस पहल की शुरुआत की गई।

सरकार के मुताबिक, पहले चरण में लाखों महिलाओं को लाभ मिला था, जबकि आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 1.60 करोड़ आवेदनों में से 1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं को पात्र पाया गया। सरकार ने दावा किया कि पहाड़ से लेकर जंगलमहल तक पात्र महिलाओं के खातों में सीधे राशि पहुंच चुकी है। इस दौरान राज्य सरकार ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहेगा और आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।