ग्रेटर नोएडा में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहला लेबर कैंप |

ग्रेटर नोएडा में भीषण आग, सिलेंडर धमाकों से दहला लेबर कैंप |

ग्रेटर नोएडा के कचेड़ा गांव स्थित एक लेबर कैंप में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते टिन शेड से बने दो बड़े कैंपों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग के दौरान कई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि कैंप में रह रहे सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।