मुनीडीह में आधुनिक खनन की बड़ी सफलता! जल्द शुरू होगा लॉन्गवॉल कोयला उत्पादन |

मुनीडीह में आधुनिक खनन की बड़ी सफलता! जल्द शुरू होगा लॉन्गवॉल कोयला उत्पादन |

धनबाद के मुनीडीह कोलियरी में बीसीसीएल की 15 सीम लॉन्गवॉल परियोजना ने बड़ी सफलता हासिल की है। अत्याधुनिक शेयरर मशीन का सतही परीक्षण सफल रहा है, जिससे जल्द ही भूमिगत कोयला उत्पादन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित इस परियोजना का निरीक्षण बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने निदेशकों के साथ किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पावर्ड रूफ सपोर्ट उपकरणों को भूमिगत कार्यस्थल के लिए रवाना किया गया।

परियोजना अधिकारियों ने बताया कि अब भूमिगत स्थापना और कमीशनिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। सीएमडी ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए समय पर परियोजना शुरू करने और चालू वित्तीय वर्ष में ब्रेक-ईवन उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य दिया। बीसीसीएल का मानना है कि यह परियोजना आधुनिक खनन तकनीक और भूमिगत कोयला उत्पादन के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।