झारखंड में लंबे इंतजार के बाद राज्य को चार नए सूचना आयुक्त मिल गए हैं। बुधवार को रांची स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में चारों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के लोक भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अनुज सिन्हा, शिवपूजन पाठक, तनुज खत्री और अमूल्य नीरज खलखो ने सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की। इन नियुक्तियों को लेकर पहले विवाद भी हुआ था

और राजभवन ने प्रारंभिक चरण में नियुक्ति संबंधी फाइल वापस कर दी थी। बाद में राज्य सरकार द्वारा दोबारा फाइल भेजे जाने पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हुई। इन चार नए सूचना आयुक्तों के कार्यभार संभालने से राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों के निपटारे और सूचना का अधिकार यानी RTI से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

