उत्तराखंड में पेट्रोल भरवाते ही बंद हुईं बाइकें! पेट्रोल पंप पर हंगामा

उत्तराखंड में पेट्रोल भरवाते ही बंद हुईं बाइकें! पेट्रोल पंप पर हंगामा

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा मच गया, जब पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद दर्जनों बाइकें रास्ते में बंद हो गईं। मामला काशीपुर रोड स्थित एक एचपी पेट्रोल पंप का है। वाहन चालकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही दूरी बाद उनकी बाइकें अचानक बंद हो गईं।

संदेह होने पर जब टंकी से ईंधन निकालकर देखा गया तो उसका रंग सामान्य से अलग दिखाई दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। वाहन मालिकों का आरोप है कि पेट्रोल में अत्यधिक इथेनॉल या किसी अन्य तरल पदार्थ की मिलावट की गई है, जिससे इंजन प्रभावित हुए हैं। हालांकि, ईंधन में मिलावट की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मामले की जांच की मांग की जा रही है।