बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, कई की मौत |

बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में भीषण आग, कई की मौत |

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में एक 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग ने कई लोगों की जान ले ली। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि दमकल विभाग का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:53 बजे लिंकेरोएवर इलाके की एक आवासीय इमारत की आठवीं मंजिल पर आग लग गई।

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इमारत में रह रहे 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने कई लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है। दोपहर तक आग पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी थी। मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है, जबकि आसपास के इलाकों से अतिरिक्त दमकल दल भी बुलाए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।