LPG पर बड़ी राहत! 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹183.50 हुआ सस्ता |

LPG पर बड़ी राहत! 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹183.50 हुआ सस्ता |

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183 रुपये 50 पैसे की कटौती कर दी है। नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं।

कटौती के बाद 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2930 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3113.50 रुपये थी। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बरकरार रखी गई है। गौरतलब है कि ईरान संकट और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बाद मार्च से जून के बीच कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में चार बार कुल 1374.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में ताजा कटौती से कारोबारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।