उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा बदलाव! 1 जुलाई से लागू हुए नए नियम |

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा बदलाव! 1 जुलाई से लागू हुए नए नियम |

उत्तराखंड में आज यानी 1 जुलाई से मदरसा शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। राज्य सरकार ने मदरसा शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर उसकी सभी जिम्मेदारियां राज्य अल्पसंख्यक शिक्षण प्राधिकरण को सौंप दी हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब सभी मान्यता प्राप्त मदरसों में NCERT आधारित पाठ्यक्रम लागू होगा। धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, गणित, कंप्यूटर और अन्य आधुनिक विषय भी पढ़ाए जाएंगे।

सरकार का कहना है कि मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य है। नए नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य में करीब 500 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे भी संचालित हैं, जिन पर अब बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। अनुमान है कि उत्तराखंड के मदरसों में 60 से 70 हजार छात्र पढ़ते हैं, जिन्हें अब नई शिक्षा व्यवस्था के तहत पढ़ाई करनी होगी।