लाहौर में बड़ा हादसा! ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत |

लाहौर में बड़ा हादसा! ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की मौत |

पाकिस्तान के लाहौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा लाहौर के काहना नउ इलाके में हुआ, जहां निर्माणाधीन इमारत में एक निजी ट्यूशन सेंटर चल रहा था।

हादसे के वक्त 7 से 13 साल की उम्र के 30 से अधिक बच्चे क्लास में मौजूद थे। अचानक छत ढह गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। पुलिस के मुताबिक अब तक 14 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि घायल बच्चों और एक महिला शिक्षिका का अस्पताल में इलाज जारी है। बचाव दल अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।