अफगानिस्तान का पलटवार! पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक का दावा |

अफगानिस्तान का पलटवार! पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक का दावा |

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है।

अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बलूचिस्तान के पशीन जिले के सरानन इलाके और खैबर पख्तूनख्वाह में मौजूद ISIS के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया गया। मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई और इसका मकसद सिर्फ आतंकवादी ठिकानों को तबाह करना था।

अफगानिस्तान ने इसे 29 जून को पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 36 नागरिकों की मौत के जवाब के तौर पर पेश किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।