दिल्ली के पारिक्रमा रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने 30 मिनट में पाया काबू |

दिल्ली के पारिक्रमा रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने 30 मिनट में पाया काबू |

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित अंतरिक्ष भवन में मौजूद मशहूर पारिक्रमा रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, आग रेस्टोरेंट की किचन चिमनी से शुरू हुई। दोपहर 3:40 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद शाम 4:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है और पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।