एनडीए पूर्व प्रत्याशी अज़हर ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का किया स्वागत |

एनडीए पूर्व प्रत्याशी अज़हर ने अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का किया स्वागत |

रांची से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं का पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अज़हर ने स्वागत किया। यात्रा में माताएँ, बहनें, बुजुर्ग, युवा एवं अनेक श्रद्धालु शामिल थे। अज़हर ने श्रद्धालुओं को गमछा एवं पानी उपलब्ध करवाया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था, उत्साह और श्रद्धा देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हो गया।

अज़हर ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय अमरनाथ यात्रा की दिल से शुभकामनाएँ दी। अज़हर ने कहा राजनीति का उद्देश्य किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है। मेरा विश्वास है कि सभी धर्मों का सम्मान करना, सभी समुदायों को साथ लेकर चलना और इंसानियत की सेवा करना ही सच्ची जनसेवा है।