मुंबई में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, कई घायल |

मुंबई में स्कूल वैन पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, कई घायल |

मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में स्कूल वैन पर अचानक बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे के समय वैन में करीब 10 स्कूली बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2:50 बजे 11 नंबर रोड पर हुई, जब तिलकनगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की वैन वहां से गुजर रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पेड़ को काटकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक बच्चा काफी देर तक वैन में फंसा रहा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में समय लगा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पेड़ों की छंटाई की मांग पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।