PM मोदी का मास्क पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, CCTV में कैद वारदात |

PM मोदी का मास्क पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, CCTV में कैद वारदात |

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे में चोरों ने एक अनोखे अंदाज में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने माथेश्वरी मोबाइल शॉप की छत का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और करीब 4 से 5 लाख रुपये कीमत के लगभग 40 स्मार्टफोन चोरी कर फरार हो गए।

इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज में एक चोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्क पहने हुए दिखाई दिया। वारदात सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।*