171वें हूल दिवस पर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, निकली शोभायात्रा |

171वें हूल दिवस पर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, निकली शोभायात्रा |

171वें हूल दिवस पर पाकुड़ में शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कॉलेज छात्रों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।

केकेएम कॉलेज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे प्राचार्य डॉ. युगल झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से सिदो-कान्हू पार्क तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

दो विद्यार्थियों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सिदो-कान्हू का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत कर आकर्षण का केंद्र बने। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिदो-कान्हू, चांद-भैरव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।