हूल दिवस पर हज़ारीबाग सीनियर फुटबॉल लीग 2026 का शानदार आगाज़ |

हूल दिवस पर हज़ारीबाग सीनियर फुटबॉल लीग 2026 का शानदार आगाज़ |

हूल दिवस के अवसर पर हज़ारीबाग में सीनियर फुटबॉल लीग 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच और रेफरी रहे दिवंगत जॉन भेंगरा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। पहला मुकाबला रेड आर्मी और पप्पू 11, खटकमसांडी के बीच खेला गया, जिसमें समाचार लिखे जाने तक पप्पू 11 की टीम 2-0 से आगे चल रही थी। आयोजन का उद्देश्य जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।