बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सिकरी पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में सदियों पुरानी परंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक ‘मंडा पूजा सह मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इस महापर्व में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को लगभग तीन दर्जन शिव भक्तों (भोक्ताओं) ने कठिन नियमों का पालन करते हुए धुरलोटन के बाद सभी शिव भक्त सिकरी नदी पहुंचे, जहाँ उन्होंने पारंपरिक ‘बैतरणी पार’ करने का अनुष्ठान पूरा किया। नदी में स्नान करने के

बाद सभी श्रद्धालु पुनः शिव मंदिर प्रांगण लौटे और पवित्र मन से संझत कार्यक्रम को संपन्न किया। मंडा पूजा के दौरान होने वाले साहसिक और अलौकिक अनुष्ठान इस मेले के मुख्य आकर्षण हैं। आज रात भव्य मेले का आयोजन होगा। आधी रात के बाद शिव भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ दहकते हुए अंगारों में चलें। मेले में दर्शकों के लिए छऊ नृत्य का आयोजन किया गया है। शिव भक्तों को 51 फीट ऊंचे विशाल झूले पर लटकाकर घुमाया जाएगा।

