हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए BLA-2 कार्यकर्ताओं के लिए प्रखंड स्तरीय संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। चान्हों रोड स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र

की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से कटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर तक पहुंचकर लोगों को आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी देने का आह्वान किया। वहीं जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना कां…

