कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस

महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेताओं ने खड़गे को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सांसदों की भी उपस्थिति रही।

