जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में पारंपरिक ‘प्रथम पूजा’ संपन्न की। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा की धार्मिक तैयारियों को शुभारंभ का प्रतीक माना जा रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में विधि-विधान के साथ ‘प्रथम पूजा’ अर्चना की और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं

सफल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। ‘प्रथम पूजा’ को अमरनाथ यात्रा की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसके बाद यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच जाती हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

