हैदराबाद में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने परिवार के साथ एसआईआर फॉर्म भरकर जमा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े प्रक्रिया में भाग लिया। हैदराबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को अपने और अपने परिवार के सदस्यों का एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन फॉर्म भरा। ओवैसी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जुड़ी

आवश्यक प्रक्रियाओं में भाग लेना चाहिए। उनके फॉर्म भरने का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत विभिन्न राज्यों में लोग एसआईआर फॉर्म भर रहे हैं।

