पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी बंगले को खाली करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब इस आवास से बाहर निकल चुके हैं।
पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का काम तेजी से चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिना सुरक्षा घेरे के बंगले से बाहर निकल चुके हैं।

परिसर से सामान हटाने के साथ-साथ वहां लगे पेड़-पौधों को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। बंगले को पूरी तरह खाली करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

