लोकतांत्रिक मतदान से चुने गए राहुल मेहरा |

लोकतांत्रिक मतदान से चुने गए राहुल मेहरा |

हजारीबाग में जिला रविदास महासभा के पुनर्गठन के तहत कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। बैलेट पेपर से हुए मतदान में राहुल मेहरा ने सर्वाधिक मत हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

हजारीबाग के पैराडाइज रिसोर्ट में जिला रविदास महासभा पुनर्गठन समिति की ओर से कटकमदाग प्रखंड इकाई के अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। चुनाव प्रक्रिया जिला परिषद अध्यक्ष एवं पुनर्गठन समिति के कोर कमिटी अध्यक्ष जितन राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव में प्रखंड की 11 पंचायतों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें स्क्रूटनी के बाद तीन प्रत्याशी मैदान में रहे।

बैलेट पेपर से हुए मतदान में सरयू रविदास को 13, मुरली चंद दास को 44 और राहुल मेहरा को सर्वाधिक 53 मत मिले। इसके बाद राहुल मेहरा को विजयी घोषित कर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. भागवत राम ने संगठन को समाज की समस्याओं को संवैधानिक तरीके से प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बताते हुए लोगों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की