हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीटीसी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 171 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेश पर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात, पांच पुलिस पदाधिकारियों और 10 गृहरक्षकों की टीम ने पीटीसी चौक

पर सघन जांच की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 124 लोगों, ट्रिपल लोडिंग करने वाले 27 वाहन चालकों, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चला रहे 4 लोगों तथा नो पार्किंग में खड़े 16 ऑटो, टोटो और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

