निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित स्टेडियम के समीप विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा अभियान में 6000 से अधिक लोगों को शरबत पिलाया गया। राहगीरों, यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। कार्यक्रम संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन और अध्यक्ष करण जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान

एनसीसी के लेफ्टिनेंट कर्नल आशिक रिशव ने भी लोगों के बीच शरबत वितरित कर सेवा कार्य की सराहना की। चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची पूजा है, जबकि करण जायसवाल ने कहा कि सेवा ही संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
