मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़कागांव पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कई गांवों में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और अवैध शराब नष्ट की गई। बड़कागांव थाना क्षेत्र के अस्नाटांड और नापोखुर्द के मुरली पहाड़ इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 40 क्विंटल

जावा महुआ नष्ट कर दिया। साथ ही 12 से 13 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने लगभग 200 लीटर तैयार महुआ शराब भी जमीन पर बहाकर नष्ट कर दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी गुप्त सूचना देकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

